Thursday, July 22, 2010

Where are you!!!

वो जो हम में तुम में करार था, तुम्हे याद हो के न याद हो,
वही यानी वादा निबाह का, तुम्हे याद हो के न याद हो
(करार = Peace, Calm)

वो नए गिले वो शिकायते, वो मजे-मजे की हिकायतें
वो हर एक बात पे रूठना तुम्हे याद हो के न याद हो
(हिकायतें = Story)

कोई बात अगर ऐसी हुयी जो तुम्हारी जी को बुरी लगी,
तो बयां से पहले ही भुलाना, तुम्हे याद हो के न याद हो,

सुनो जिक्र है कई साल का, कोई वादा था मुझसे आपका,
वो निबाहने का तो जिक्र क्या, तुम्हे याद हो के न याद हो,


कभी हम में तुम में भी चाह थी, कभी हम से तुम से भी रही थी,
कभी हम भी तुम भी थे आशना, तुम्हे याद हो के न याद हो,
(आशना = Friend)

No comments: